उत्तराखंड: सीएम धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान विधानसभा सत्र के दृष्टिगत तैनात सुरक्षाकर्मियों से भेंट कर उनके आवास, भोजन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली

Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान विधानसभा सत्र के दृष्टिगत तैनात सुरक्षाकर्मियों से भेंट कर उनके आवास, भोजन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन भौगोलिक एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में कर्तव्य निर्वहन कर रहे पुलिस बल का अदम्य साहस एवं प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

धराली जैसे आपदा-प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी हमारे पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शित अनुकरणीय कार्यक्षमता और सेवाभावना अत्यंत सराहनीय रही है, जिसने संपूर्ण बल की कार्यदक्षता को नई पहचान दी है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad