उत्तराखंड: सीएम धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 में शिकायत दर्ज कराने वाले उन नागरिकों से पुनः संवाद कर फीडबैक लिया

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर प्रातःकालीन बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन 1905 में शिकायत दर्ज कराने वाले उन नागरिकों से पुनः संवाद कर फीडबैक लिया, जिनसे पूर्व में समीक्षा बैठक के दौरान बातचीत की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का यही विश्वास हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लंबित समस्याओं का समाधान समयबद्धता और गंभीरता के साथ किया जाए।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि राज्य के किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। शासन-प्रशासन की जवाबदेही तय करना और समस्याओं का त्वरित समाधान कराना हमारी प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad