उत्तराखंड: सीएम धामी ने कुलसारी (चमोली) पहुँचकर आपदा राहत शिविर का निरीक्षण कर प्रभावितजनों से मुलाकात की और उन्हें आपदा की इस घड़ी में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया

Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुलसारी (चमोली) पहुँचकर आपदा राहत शिविर का निरीक्षण कर प्रभावितजनों से मुलाकात की और उन्हें आपदा की इस घड़ी में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में पीड़ितों से फीडबैक भी लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी आवश्यक सहयोग उन्हें समय पर एवं पूरी संवेदनशीलता के साथ उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा में पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों एवं मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की तत्काल सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही थराली में बेघर हुए लोगों के पुनर्वास की बेहतर व्यवस्था हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, जिस पर प्रभावी कार्रवाई आरंभ हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ आपदा प्रभावित भाई-बहनों के साथ खड़ी है। हर प्रभावित परिवार के लिए आवश्यक सहयोग और राहत की सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad