उत्तराखंड:सीएम धामी ने सचिवालय में औद्योगिक विकास संकलन पुस्तक का किया विमोचन

ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में औद्योगिक विकास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग द्वारा तैयार शासनादेशों के द्वितीय संकलन पुस्तक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार संवर्द्धन में औद्योगिक विकास विभाग और एमएसएमई की नीतियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस संकलन से नीति निर्माण की प्रक्रिया सरल होगी और यह पुस्तक भविष्य के लिए भी बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। इसके अलावा, राज्य में निवेश प्रस्तावों और निवेशकों की बैठकों (Investors Meet) के दौरान भी यह संकलन महत्वपूर्ण सहायक साबित होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास विभाग द्वारा दूसरी बार संकलन का प्रकाशन करना निःसंदेह प्रशंसनीय कार्य है। मुझे आशा है कि राज्य के युवा और युवा महिलाएं इस पुस्तक की मदद से स्वरोजगार अपनाने की दिशा में प्रेरित होंगे और अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार के क्षेत्र में कदम रखेंगे।इस अवसर पर सचिव, उद्योग विनय शंकर पाण्डेय, महानिदेशक उद्योग सौरव गहरवार, और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad