उत्तराखंड: सीएम धामी ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी की पूर्व संध्या पर कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारियों ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिये अपनी जान की परवाह किये बिना अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी की पूर्व संध्या पर मसूरी के शहीद आंदोलनकारियों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारियों ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिये अपनी जान की परवाह किये बिना अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों ने जो सपने उत्तराखण्ड के लिए देखे थे, उन्हें पूरा करने का कार्य राज्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को खटीमा कांड, 2 सितंबर को मसूरी और 2 अक्टूबर को रामपुर तिराहा कांड हुआ, ये तीनों दिन हमारे राज्य के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को कभी भूला नहीं सकते। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad