उत्तराखंड: सीएम धामी ने कांवड़ियों के चरण धोकर और फूल माला पहना कर सभी शिवभक्तों का किया स्वागत,हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में कांवड़ियों के चरण धोकर और फूल माला पहना कर सभी शिवभक्तों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा आधुनिक भारत की सबसे बड़ी यात्रा है। इस दौरान मुख्यमंत्री के निर्देश पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी की गई।

इस मौके पर विधायक श्री मदन कौशिक, पूर्व मंत्री श्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संदीप गोयल, श्री आदेश चौहान, जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी श्री प्रमेंद्र सिंह डोबाल आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad