उत्तराखंड: बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के बसंत कुमार,यूकेडी के अर्जुन देव,सपा के भगवती प्रसाद ने भरा पर्चा

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव 2023 में आज कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी बसंत कुमार अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पहुंचे और अपना पर्चा भरा इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे ।

वहीं यूकेडी से अर्जुन देव ने भी अपना पर्चा दाखिल किया इस दौरान यूकेडी शीर्ष नेता पुष्पेश त्रिपाठी,मनोज जोशी भी मौजूद रहे ।

इसके अलावा सपा से भगवती प्रसाद त्रिकोटि ने भी अपना पर्चा भरा।

वहीं नामांकन के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा नुमाइश मैदान में जनसभा का आयोजन किया जिसमें कांग्रेस के कई शीर्ष नेता भी मौजूद रहे।

देखिए क्या बोले नामांकन के बाद प्रत्याशी


ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad