उत्तराखंड : नकल माफिया हाकम सिंह को एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

नकल माफिया हाकम सिंह को एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून- यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा से पहले उत्तराखंड पुलिन ने बड़ा एक्शन लिया है।उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में नकल गिरोह के सरगना हाकम सिंह और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है।पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता और आईजी नीलेश आनंद भरणे ने ये जानकारी दी है।आईजी भरणे ने बताया कि सुबह से ही गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। सरगना आगामी परीक्षा में नकल कराने के लिए छह अभ्यर्थियों से 15-15 लाख रुपये की मांग कर रहा था. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने जाल बिछाया और गिरोह के सरगना और उसके सहयोगी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। मास्टरमाइंड हाकम सिंह पहले भी इसी तरह के धोखाधड़ी के मामलों में जेल जा चुका है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad