उत्तराखंड की कोरोना अपडेट बेसक कोरोना के आंकड़े 39 मगर सतर्कता की जरूरत

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड राज्य में जहां एक समय कोरोना संक्रमण के मामले बेतहासा बढ़ रहे थे लेकिन वर्तमान में स्थिति बहुत ठीक ठाक है फिर भी कुछ मामले कोरोना के लगातार सामने आ रहे हैं

राज्य में आज कोरोना के 39 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 342462 पहुंच गया है।मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 39 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। राज्य में आज किसी भी कोरोना मरीज की मौत नही हुई। वहीं 41 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 328610 मरीज ठीक हो चुके हैं।जिनमें देहरादून जिले से 13 ,हरिद्वार से 05, नैनीताल जिले से 02, उधमसिंह नगर से 0 , पौडी से 01 , टिहरी से 02, चंपावत से 03, पिथौरागढ़ से 02, अल्मोड़ा 02, बागेश्वर से 03, चमोली से 02, रुद्रप्रयाग से 02 ,उत्तरकाशी से 04 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 342462 मरीजों में से 328610 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6040 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7368 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 444 है। इधर रिकवरी रेट 95.96 प्रतिशत पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad