उत्तराखंड:जानिए प्रदेश में कोरोना की अपडेट,हुई कितनी मौतें

ख़बर शेयर करें

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना केसों में कमी देखी जा रही है 15फरवरी मंगलवार 13 जनपदों में कोरोना के कुल 285 नये मामले सामने आए है। वही प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 07 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है।मंगलवार की शाम 6:00 बजे उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 285 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 1309 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए वहीं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 07 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई।
जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून जिले से 86 ,हरिद्वार से 22, नैनीताल जिले से 18, उधमसिंह नगर से 21, पौडी से 09, टिहरी से 13, चंपावत से 08, पिथौरागढ़ से 11, अल्मोड़ा 19, बागेश्वर से 06, चमोली से 50, रुद्रप्रयाग से 05, उत्तरकाशी से 06 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1 जनवरी 2022 से अब तक कोरोना से संक्रमित कुल 88681 मरीजों में से 80695 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 3114 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं , 242 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 5217 है। वहीं रिकवरी रेट 90.70. प्रतिशत पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad