उत्तराखंड: यहां महज शादी के तीन दिन बाद दूल्हे की मौत,टूटा सात जन्मों का बंधन

Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: अभी छः रोज पहले ही शादी और अब दुल्हन का विधवा होना इस बात से किसी को यकीन नहीं हुआ। सात जन्म रिश्ता निभाने की ये डोर महज तीन रोज में ही टूट गई पति ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खा लिया। हाथ की मेहंदी मिटने से पहले पत्नी के मांग का सिंदूर उजड़ गया।जानकारी के अनुसार कालाढूंगी थाना क्षेत्र के बजुनिया हल्दू कोटाबाग निवासी नीरज बुडलाकोटी की शादी 12 जून को खैरना निवासी रजनी से हुई। पुलिस की माने तो विगत 15 की सुबह नीरज की किसी बात को लेकर अपने परिजनों से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह जंगल चला गया। जंगल में वह बेहोशी की हालत में पाया। उसके बगल में सल्फस की शीशी थी।किसी राहगीर ने उसे देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन नीरज को एसटीएच में भर्ती कराया। जहां दोपहर नीरज ने दम तोड़ दिया। कालाढूंगी एसओ राजवीर सिंह नेगी ने जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। नीरज की मौत से गांव में शौक की लहर दौड़ गई। उसकी मौत पर कोई यकीन नहीं कर पा रहा था।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad