उत्तराखंड देहरादून 2024 मलिन बस्तियों से अतिक्रमण न हटाये जाने का निर्णय

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून के विधायकों ने भेंट कर शहर की मलिन बस्तियों से वर्ष 2024 तक अतिक्रमण न हटाए जाने के निर्णय पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से हजारों गरीबों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना वरदान साबित हो रही है। जरूरतमंद लोगों का अपने आवास का सपना पूरा हो रहा है। प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों को आवास उपलब्ध हो इसके लिये प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत, श्री गणेश जोशी, विधायक श्री हरबंश कपूर, श्री खजान दास, श्री विनोद चमोली, श्री उमेश शर्मा काऊ के साथ मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad