उत्तराखंड : धराली आपदा प्रभावितों को मिली त्वरित राहत, घर, जमीन, खेती व अन्य नुकसान के मुआवजे का आकलन भी शुरू

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : धराली आपदा प्रभावितों को मिली त्वरित राहत, घर, जमीन, खेती व अन्य नुकसान के मुआवजे का आकलन भी शुरू

उत्तरकाशी के धराली गांव में हाल ही में आई आपदा के बाद प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जानकारी दी कि प्रभावित परिवारों को एसडीआरएफ मानकों के अनुरूप तत्काल सहायता राशि वितरित कर दी गई है। साथ ही घर, खेत-खलिहान, कृषि और अन्य नुकसान का विस्तृत आकलन जारी है, जिसके आधार पर अगले दो से तीन दिनों में शेष मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।
प्रभावित परिवारों के लिए कम्युनिटी किचन के माध्यम से भोजन, राशन, आपातकालीन लाइट, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि गांव में बिजली और नेटवर्क की व्यवस्था बहाल कर दी गई है, जिससे लापता लोगों से संपर्क स्थापित हो रहा है और उनकी संख्या में कमी आ रही है।
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पूरी क्षमता और ताकत के साथ हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad