उत्तराखंड: यहां रात के एक बजे घर में घुसा तेंदुआ, परिवार में मचा हडकंप

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा बीते कई दिनों से तेंदुए के सक्रिय होने की खबरें सामने आ रही हैं। जगह-जगह गुलदार की चहलकदमी के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात अल्मोड़ा के पूर्वी पोखरखाली के पॉश इलाके में एक मकान के बाथरूम में अचानक करीब डेढ़ बजे तेंदुआ घुस आया। जिस से घर के लोगों में चीख-पुकार मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक घर में तेंदुए के घुसने की जैसे ही घर में रह रहे लोगों को भनक लगी तो घर के लोगों ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर गुलदार को कैद कर लिया। जिसके बाद परिवारजनों से इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद कर रेस्क्यू सेंटर भेजा।
शहर के पॉश इलाके से ये घटना सामने आने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि बीते दिनों नगर के चीनखान और गोलनाकरडिया से भी तेंदुओं को पकड़ा गया था। इसके साथ ही गोपालधारा, दन्या और त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के पास भी रामलीला के दौरान लोगों ने तेंदुए को देखा था जिस कारण अब लोग रात में बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad