उत्तराखंड- मानसून की दस्तक के साथ ही आने लगी डरावनी तस्वीरें, भूस्खलन और दरकते पत्थर मचाने लगे तबाही

ख़बर शेयर करें

रुद्रप्रयाग –मानसून की बारिश शुरू होते ही प्रदेश में शुरुआत से नुकसान की खबरें सामने आने लगी हैं राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर मुनकटिया के समीप बोल्डर की चपेट मे आने से एक महिला की मौत हो गयी। जबकि पांच लोग घायल हो हो गए। जिनका उपचार चल रहा है।बारिश के चलते जिले अंतर्गत बद्रीनाथ और केदारनाथ दोनो हाईवे पर जगह जगह बोल्डर गिरने से दुर्घटनाए हों रही है। आज भी दोपहर को मुनकटिया के समीप एक बुलेरो वाहन पर उपर पहाड़ी से टूट कर बोल्डर और मलबा गिर गया जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक महिला की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हुए है जिनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी मे चल रहा है।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-109 स्थान मुनकटिया में अचानक ऊपर पहाड़ी से मलबा आने के कारण वाहन संख्या-यूके13टीए/0380 मलबे में दब गया।

रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-109 स्थान मुनकटिया में अचानक ऊपर पहाड़ी से मलबा आने के कारण वाहन संख्या-यूके13टीए/0380 मलबे में दब गया जिसमें 11 लोग सवार थे। जिसमें श्रीमती पुष्पा मोहन भौसले उम्र-62 वर्ष जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा वाहन में सवार अन्य 10 लोगों में तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं तथा छह लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं तथा एक को कोई चोट नहीं लगी है, जिसमें ज्योति बाला साहेब काले उम्र-40 वर्ष, क्रुशना बाला साहेब काले उम्र-12 वर्ष निवासी अहमदनगर महाराष्ट्र, कल्पना काले उम्र-59 वर्ष, निवासी अहमदनगर महाराष्ट्र, राम शालूके उम्र-38 वर्ष, निवासी अहमदनगर महाराष्ट्र, गौतम कुमार उम्र-24 वर्ष, पटना, बिहार अंकित शर्मा उम्र-21 वर्ष, पटना, बिहार, शिव कुमार उम्र-24 वर्ष पटना, बिहार, डाॅ. रमेश सिंह उम्र-36 वर्ष, टीकाराम उम्र-32 वर्ष नेपाल, पलमन उम्र-30 वर्ष नेपाल घायल हुए हैं तथा घायलों का उपचार सोनप्रयाग चिकित्सालय में किया जा रहा है।

यात्रियों की कार के ऊपर गिर गया बोल्डर, एक की मौत, कार तहस नहस

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां बद्रीनाथ यात्रा से वापस आ रही एक कार के ऊपर पहाड़ी से बड़ा र्बोल्डर गिर गया जिससे कार पूरी तरह तहस-नहस हो गई और इस हादसे में 29 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि बरसात के कारण भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आज बद्रीनाथ यात्रा से वापस आ रही एक कार के ऊपर इसी तरह का एक हादसा हो गया। एक बड़ा पत्थर पहाड़ी से गिरकर कार को तहस-नहस कर गया। जिसके अंदर मौजूद सौरव अग्रवाल 29 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए । उनको वहां से गुजर रहे सिख यात्रियों की मदद से कर्णप्रयाग अस्पताल ले जाया। गया लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार सवार 29 वर्षीय सौरव अग्रवाल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके साथ कार में सवार अन्य 2 लोगों को भी चोट आई है।