उत्तराखंड : यहां विशालकाय अजगर घर के पास दिखा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़। शुक्रवार देर रात ग्राम राधाबंगर में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब ग्रामीण भुवन चंद्र बमेटा के घर के पास करीब 15 फुट लंबा विशालकाय अजगर निकल आया। अचानक सांप को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान जीवंती देवी ने तत्परता दिखाते हुए घटना की जानकारी वन विभाग को दी। कुछ ही देर में विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।
टीम ने बाद में अजगर को जंगल में छोड़कर ग्रामीणों को राहत दी। ग्राम प्रधान जीवंती देवी ने बताया कि ग्रामीणों की सतर्कता और वन विभाग की फुर्ती से किसी तरह की हानि नहीं हुई।
ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए कहा — “ऐसा दृश्य पहली बार देखा, अजगर सचमुच बहुत विशाल था!”

ADVERTISEMENTS
Ad Ad