उत्तराखंड-(अच्छी खबर) मानवता की मिसाल, यहां अस्वस्थ महिला को देख खुद ही मदद को दौड़ पड़े ये विधायक

ख़बर शेयर करें

देहरादून- गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए बीते रोज हरिद्वार, चिड़ियापुर के निकट हाईवे पर दौरा पड़ने पर अस्वस्थ महिला और उक्त परिस्थिति से झूझ रहे उसके भाई की यथासंभव सहायता की।बहन को उठा सकने में छोटे भाई द्वारा अक्षमता जाहिर करने पर, महिला को उठाकर समीप सुरक्षित छायादार जगह पर पहुंचाया। यह संतोषप्रद बात रही कि कुछ समय पश्चात अस्वस्थ महिला ठीक हो गयी।

विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि सभी से आग्रह करता हूँ कि किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना पर आत्मीयता के भाव रखें। मानवता को परम धर्म मानकर, दुर्घटनाग्रस्त व असहायों की सहायता करें !

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad