उत्तराखंड-(अच्छी खबर) जिलाधिकार हो तो ऐसा, यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में DM ने किए 49 अल्ट्रासाउंड

Ad
ख़बर शेयर करें

टिहरी- आज रविवारीय अवकाश के चलते पूर्व की भांति जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार जनपद क्षेत्रान्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया तथा 49 अल्ट्रासाउंड कर सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दिया गया। इन 49 अल्ट्रासाउंड में 34 अल्ट्रासाउंड गर्भवती महिलाओं के तथा 15 जनरल अल्ट्रासाउंड शामिल हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखा तथा मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।इस दौरान सीएमओ डाॅ. मनु जैन, सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित रॉय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad