उत्तराखंड-(अच्छी खबर) अब मोबाइल एप्स से घर बैठे ही होगा जमा यह प्रमाण पत्र

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- आज का दौर संचार का दौर है लगभग हरेक काम घर बैठे हो रहे हैं। लिहाजा लोगों की परेशानियां भी कुछ हद तक कम हुई है, अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ई पी एफ ओ के पेंशन धारकों को साल में जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक डाकघर या पीएफ ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि मोबाइल ऐप से फेस डिटेक्शन से जीवित प्रमाण पत्र वह जमा करा सकेंगे।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पेंशनरों के लिए जीवित प्रमाण पत्र देने की नवंबर माह की बाध्यता समाप्त कर दी गई है अब पेंशनर साल के किसी भी महीने यह अपडेट करा सकता है। इसके अलावा पेंशनरों को सुविधा देने के लिए ईपीएफओ जल्द एक मोबाइल ऐप से प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को लांच करने जा रहा है। जिसमें घर बैठे जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपडेट हो जाएगा और लोगों को इधर-उधर दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। अक्षर बुजुर्ग लोगों को पेंशन के लिए जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए काफी मशक्कत उठानी पड़ती है लिहाजा देहरादून स्थानीय कार्यालय से जुड़े पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र ऐप को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है और ट्रायल भी किए जा रहे हैं और यह नया ऐप पेंशनरों के फेस को डिटेक्शन करके डाटा वेरीफिकेशन करेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad