उत्तराखंड:यहां जंगल में गुलदार ने किया हमला, सीता की बहादुरी ने बचाई गीता की जान

ख़बर शेयर करें

चंपावत: जंगल चारा लेने गई महिला गीता देवी पर घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। लेकिन उसकी साथी सीता देवी ने हिम्मत नहीं हारी। पास पड़े पत्थरों से ताबड़तोड़ हमले कर सीता ने गुलदार को भगाया और गीता को बचाया।

घटना लोहाघाट विकास खंड के ग्राम धौनी सिलिंग में हुई। 28 वर्षीय गीता देवी और उनकी साथी सीता देवी जंगल में चारा लेने जा रही थीं। घर से मात्र दो सौ मीटर दूर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान Leopard Attack के दौरान सीता ने शोर मचाया और पत्थर से लगातार हमला कर गुलदार को जंगल की ओर भागने पर मजबूर कर दिया।गुलदार के पंजों से गीता के कंधे और मुंह पर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने महिला को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है और उसे आगे उपचार के लिए चंपावत भेजा गया।

क्षेत्र में इस हमले के बाद दहशत फैल गई है। लोग वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले यह गुलदार बाराकोट विकास खंड में दो लोगों को मार चुका है। विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को Wildlife Safety के प्रति जागरूक कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad