उत्तराखंड: यहां भारी बारिश और नदी उफान, बह गई पुलिया

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी:पूरे प्रदेश में भारी बारिश जारी है कई पहाड़ी जिलों में मार्ग बंद हो चुके हैं वहीं भूस्खलन की चपेट में आने से कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। गढ़वाल मंडल में रविवार रात को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों सहित उच्च हिमालय क्षेत्र में भी जमकर वर्षा हुई है। हर्षिल में जालंद्री नदी उफान पर है। जालंद्री नदी पर हर्षिल के निकट एक पुलिया बह गई है। यह पुलिया हर्षिल से क्यारकोटी बुग्याल सहित लम्खागा पास को जोड़ती थी। पुलिया बहने के कारण क्यारकोटी बुग्याल व लम्खागा क्षेत्र से संपर्क कट गया है। वही भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों में जारी है जिससे स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं।