उत्तराखंड: भारी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड: भारी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मई माह में ही बारिश कहर बरपा रही है। देहरादून प्रदेश में मई में शनिवार तक 78.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से से 59% अधिक है। इस बीच, राज्य के पर्वतीय जिलों में रविवार को भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 28 मई तक बारिश का मौसम रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, केरल के बाद उत्तराखंड में भी मानसून इस बार तय समय से पहले आ सकता है।
मानसून ने अपने तय समय से आठ दिन पहले शनिवार को केरल में दस्तक दे दी। इससे राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। इस वर्ष मानसून का आगमन पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी हुआ है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इससे पहले 2009 में मानसून का आगमन 23 मई को हुआ था। उन्होंने बताया कि इसके जल्द तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में पहुंचने की संभावना है। मानसून एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों, जबकि चार जून तक मध्य और पूर्वी भारत को कवर कर सकता है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad