उत्तराखंड: यहां पति ने पत्नी और सास की गोली मार खुद को भी मारी गोली, क्षेत्र में हड़कंप

ख़बर शेयर करें

देवभूमि उत्तराखंड में आय दिन अपराध की घटनाएं सामने आ रही है, यहां हरिद्वार में एक व्यक्ति ने पहले तो अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद भी मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी क्राइम पंकज गैरोला मौके पर पहुंचे।जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब आठ बजे टिहरी विस्थापित कॉलोनी की है। परिवार दिल्ली का रहने वाला है। युवक कल ही यहां आया था। एसपी सिटी ने बताया कि परिजनों को जानकारी दे दी गई है। उनके पहुंचने पर ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad