उत्तराखंड: यहां चोरों ने ग्रिल तोड़कर चुरा ली नगदी के साथ जेवरात

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में शहरी क्षेत्रों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरों का आतंक एक बार फिर से बढ़ रहा है चोरों ने रामपुर रोड गन्ना सेंटर के पास लालमड़ी निवाड़ में एक घर के अंदर खिड़की में लगे लोहे के ग्रिल को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है घर के अंदर आलमारी रखे 50 हजार की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर लिया है।जबकि घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में गहरी नींद में सो रहे थे उनको इस घटना के बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका क्योंकि घर के कमरे में कूलर की तेज आवाज आ रही थी और इसी का फायदा चोरी ने उठाया,फिलहाल चोरी की घटना के बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है आसपास पूछताछ की जा रही है और जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा वही पूर्व के दिनों में भी पास के एक घर के पास खड़ी स्कूटी का लॉक तोड़ने की कोशिश भी चोरों द्वारा की गई थी जिसमे सफलता नहीं लगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad