उत्तराखंड- यहां पत्नी ने पति को उतारा एसे मौत के घाट

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़- उत्तराखंड में आयदिन आपराधिक वारदातें देखने सुनने को मिलते रही है अब पिथौरागढ़ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां ग्रामीण इलाके में एक महिला ने अपने पति के निजी अंग काटकर मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद राजस्व पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं महिला का कहना है कि पति रोज रोज उसे प्रताड़ित करता था ये दर्दनाक वारदात 13 फरवरी की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को कोटली पट्टी दिगास गांव का 38 वर्षीय जितेंद्र राम चुनाव प्रचार करने के बाद अपने घर लौटा था और वह नशे में था तो रात में उसका झगड़ा पत्नी सुनीता से हो गया आरोप है कि सुनीता ने ब्लेड से जितेंद्र राम का निजी अंग काट दिया और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।इस घटना की जानकारी महिला सुनीता की बेटी ने अपने चाचा को दी जिसके बाद मौके पर राजस्व पुलिस पहुंची और हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए सुनीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया उधर सुनीता का आरोप था कि पति जीतेंद्र उसे रोज प्रताड़ित करता था लिहाजा उसने इस घटना को अंजाम दिया उधर मृतक के भाई की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad