उत्तराखंड: कुमाऊं में यहां शौचालय को ही बना दिया कमरा,फिर लगा दिया किराए में कमिश्नर ने पकड़ा पूरा खेल और फिर…

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने बुधवार को अचानक नैनीताल के तल्लीताल बस अड्डे पहुंचकर निरीक्षण के दौरान पाया कि बस अड्डे मे प्राधिकरण नैनीताल द्वारा निर्मित शौचालय बनाया गया था। जिसका संचालन हेतु बायोटैेक कम्पनी को दिया था जिनके द्वारा उपरोक्त शौचालय को कमरे में तबदील कर अवैध रूप से परिवहन विभाग के इंर्चाज पूरन सिंह मेहरा की मिली भगत से पर्यटकों को प्रतिदिन तीन हजार के हिसाब से किराये पर दिया होना पाया गया। जिसे श्री रावत ने गम्भीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरएम परिवहन एवं सचिव विकास प्राधिकरण का जवाब तलब करते हुए शौचालय को अवैध रूप से कमरे में परिवर्तन किया गया था। जहॉ पर छ यूरियल एक महिला टॉयलेट सीट लगी हुई थी। जिसे आयुक्त ने मौके पर ही तोड़ने के आदेश देते हुए पुनः शौचालय बनाने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad