उत्तराखण्ड-इधर पड़ोसी ने तोड़ी मुर्गी की टांग दो पक्षो में चले लाठी डंडे 5 घायल

ख़बर शेयर करें

बाजपुर-जानवरों को लेकर अक्सर आपने दो पक्षों में विवाद होते देखा होगा लेकिन बहुत कम ही देखी होगी जानलेवा हाथापाई लेकिन ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में मुर्गी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। मुर्गी की टांग तोडऩे पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ऊपर जमकर लाठी-डंडे चला दिये। मामला इतना बढ़ गया कि आपसी संघर्ष में पांच लोग घायल हैं। जिसमें से तीन लोगों को गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में एडमिट भी कराया है। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ में जुटी है।जानकारी के अनुसार बाजपुर के ग्राम संतोषपुर निवासी शाकिर अली पुत्र रजि अहमद ने पुलिस चौकी बरहैनी में तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे पड़ोस की महिला ने रंजिश में उसकी मुर्गी की टांग तोड़ दी । जब इसकी शिकायत करने के लिए भाभी रोफिना पत्नी आशे अली महिला के घर गई तो आरोपी व उसके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट में चीख-पुकार सुन पहुंचे भाई आशे अली को भी बुरी तरह पीटा।वहीं दूसरे पक्ष के आबिर अली पुत्र साबिर अली ने रोफिना व उसके परिवार के लोगों पर कुछ दिनों से बेवजह गालीगलौज करने और झूठा आरोप लगाने की बात कहते हुए हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने आबिर के साथ ही तोमिना व नियाज बानो को घायल करने का भीआरोप है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल रोफिना, आशे अली तथा आबिर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad