उत्तराखंड- यहां विधायक समर्थक के सर में शराब की बोतल तोड़ी, मामला दर्ज

ख़बर शेयर करें

नैनीताल-चुनाव के मतदान के बाद भी पक्ष विपक्ष में आपसी कलह देखने को मिल रही है अब नैनीताल जिले की भीमताल विधानसभा में विधायक राम सिंह कैड़ा के समर्थक के साथ आधा दर्जन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते सिर पर शराब की बोतल फोड़ कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। समर्थक के सर पर छह टांके आए हैं पुलिस ने एक नामजद समेत छह आरोपी पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक मूलरूप से पहाड़ पानी और हाल निवासी बृजवासी कॉलोनी विठोरिया निवासी पूरन मिश्रा ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि वह भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के समर्थक हैं। साथ ही पहाड़पानी निवासी गिरीश मिश्रा उनसे पुरानी रंजिश रखता है ,और बीते शुक्रवार की रात को गिरीश ने फोन कर कर उसे रोडवेज स्टेशन पर मिलने को बुलाया जहां तीन चार अन्य लोग थे वहां गिरीश ने उससे पुरानी रंजिश भुला देने की बात कही, मगर फिर से राजनीतिक चर्चा में कहासुनी हुई तो पुरानी रंजिश के चलते उसको न सिर्फ पीटा गया और सिर पर दारू की बोतल से वार किया गया। जिससे वह घायल हो गया साथ ही पीटने वालों ने विधायक को भी अपशब्द कहे है। उधर कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद समेत अन्य आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad