उत्तराखंड :यहां पति पत्नी में ऐसा हुआ विवाद कि चढ़ गया पति टावर में

ख़बर शेयर करें

काशीपुर (उधमसिंहनगर)- काशीपुर में पति पत्नी के बीच हुए विवाद के चलते एक युवक हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद समझाने बुझाने के बाद सकुशल टॉवर से उतारा गया। जिसे कि थाने पर ले जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।दरअसल काशीपुर के आईटीआई थान क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी में रहने वाला 30 वर्षीय रवि सिंह पुत्र मदन लाल का आज अपनी पत्नी से विवाद हो गया। जिसके चलते वह खड़कपुर देवीपुरा से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। इसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा जब उसे टावर पर चढ़ा हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से रवि सिंह को कुशल टावर से नीचे उतारा गया। पुलिस उसे थाने ले आई जहां उसके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad