उत्तराखंड-बीते दिनों में प्रदेश के कई स्पा सेंटरों में छापेमारी बीते रोज भी हल्द्वानी के एक स्पा सेंटर में छापेमारी में पकड़ा गया सेक्स रैकेट जिसमें आठ लोग गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

बीते कई दिनों से हल्द्वानी समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों स्पा सेंटरों में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है ।स्पा सेंटर के नाम पर यहां जो सेक्स रैकेट सक्रिय है वो चिंताजनक स्थिति है ।वहीं बीते रोज एक बार फिर से हलद्वानी खबर सामने आई ह कि यहां के दुमुवाढूंगा पनचक्की स्थित युवराज स्पा में छापे के दौरान तीन युवतियों और स्पा के मैनेजर व संचालिका सहित पांच पुरूषों सहित कुल आठ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पकड़ी गई लड़कियां झारखंड व दिल्ली की रहने वाली हैं। जबकि पकड़े गए युवक अमरोहा और हल्द्वानी के रहने वाले हैं।इसके अलावा स्पा सेंटर में कई आपत्तिजनक सामग्री भी प्राप्त हुई है।एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्रा और सीओ हल्द्वानी भी मौके पर पहुंचे। स्पा से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने स्पा की संचालन एक महिला कर रही थी। पकड़े गए युवकों में वनभूलपुरा निवासी एक युवक भी शामिल है, ग्राहकों का इंतजाम किया करता था। एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल प्रभारी ललिता पांडे की टीम ने यह छापामारी की प्रदेश के स्पा सेंटरों में जिस तरह लगातार देह व्यापार का धंधा सामने आ रहा है वो वाकई चिंता का विषय है ।इससे पहले भी हलद्वानी रुद्रपुर व देहरादून के स्पा सेंटरों में छापेमारी लगातार की गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad