उत्तराखंड: यहां बड़ी कार्यवाही में प्रशासनिक अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। जीरो टोलरेंस को कारगर करने के लिए एक और भ्रष्ट अधिकारी को नकद रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने रामनगर में आरटीओ कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। वहीं निदेशक सतर्कता द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरुस्कार की घोषणा की गयी है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आर0टी0ओ0 कार्यालय रामनगर के प्रशासनिक अधिकारी को रू0 2200/- रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता सैक्टर हल्द्वानी में शिकायत की गयी कि आर0टी0ओ0 कार्यालय रामनगर के प्रशासनिक अधिकारी ललित मोहन आर्या द्वारा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन कराने की एवज में प्रति फाईल 2200/- की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया।बताया जा रहा है कि नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दिनाक 22.12.2023 को अभियुक्त ललित मोहन आर्या, प्रशासनिक अधिकारी, आर0टी0ओ0 कार्यालय रामनगर को शिकायतकर्ता से रू0 2200/- रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम जांच की जाएगी ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad