उत्तराखंड:भारी वर्षा के अलर्ट के बीच सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण लिया स्थिति का जायजा

Ad
ख़बर शेयर करें

भारी बारिश के अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि आपदा को लेकर की गयी तैयारियों का नियमित रूप से परीक्षण किया जाए। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए लगातार अलर्ट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी का मोबाइल स्विच ऑफ न हो, इसमें कोई बहाना नहीं चलेगा। ड्यूटी में लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी अपने जिलों की स्थिति के अनुसार स्कूलों में छुट्टी के संबंध में निर्णय लें। किसी तरह की असावधानी न बरती जाए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने खाद्यान्न, दवाइयों, ईंधन आदि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को एक बार फिर से चेक करने के निर्देश देते हुए कहा कि संचार नेटवर्क में कोई समस्या न आए इसके लिए मोबाइल ऑपरेटर कम्पनियों से लगातार समन्वय रखा जाए। मुख्यमंत्री ने ऐसा सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए जिससे राज्य मुख्यालय से प्रसारित सूचना गांव-गांव तक अविलंब पहुंच जाए। उन्होंने सभी विभागीय सचिव और विभागाध्यक्ष को आपदा की दृष्टि से अपने-अपने विभागों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावितों के रहने के लिये चिन्हित भवनों और स्थानों का सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षण किया जाए। नए व युवा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु, सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad