उत्तराखंड- यहां शातिर चोरों नेभगवान के दरबार को भी नहीं छोड़ा , CCTV में कैद चोरी की घटना

ख़बर शेयर करें

देहरादून /विकासनगर- चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं की तीसरी आंख के होते हुवे भी शातिर चोर यहां भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा अब ताजा मामला सेलाकुई के खाठू श्याम मंदिर में दरवाजे व दानपात्र का ताला तोड़कर एक लाख से ज्यादा नगदी की चोरी कर दी गयी।बताते चलें बुधवार देर रात को एक अज्ञात चोर ने सेलाकुई के खाटू श्रृंखला मंदिर में मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला व मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर अनुमानित एक लाख रुपये से ज्यादा की नगदी चोरी कर ली है। चोरी की ये घटना मंदिर के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी है।जिसमें एक चोर मंदिर में चोरी करने का दुस्साहस कर रहा है। मामले में खाटू श्याम सेवा समिति सेलाकुई के सदस्यों ने सेलाकुई थाने पर पहुँच कर घटना का विरोध किया समिति के अध्यक्ष अनुज महावर ने पुलिस को दी तहरीर में जल्दी से जल्दी मामले का खुलासा करने के लिये कहा है। वहीं पुलिस मंदिर व आसपास की CCTV फुटेज खंगाल रही है। चोरी की इस घटना से आसपास के लोगों में खासी नाराजगी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad