उत्तराखंड:यहां हत्या की सनसनीखेज वारदात,युवती की गला घोंट कर हत्या,बीते डेढ़ साल से थी रिलेशनशिप

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून-प्रदेश में बीते कुछ वर्षों से हत्या की वारदातों में तेजी आई है। अब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है यहां देहरादून के प्रेम नगर में एक युवक ने एक युवती की गला घोट कर हत्या कर दी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक युवती कराटे की क्लास देती थी जबकि युवक किसी होटल में काम करता है।प्राप्त समाचार के मुताबिक सोमवार की शाम लगभग 7:15 बजे एक व्यक्ति सुमित पुत्र यशपाल निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उम्र 25 वर्ष द्वारा थाना प्रेमनगर आकर सूचना दी कि उसने एक लड़की सोनिया पुत्री वीर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पुराना थाना भैरव कला, जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 की गला घोटकर हत्या कर दी है।सूचना पर थाना प्रेम नगर से पुलिस टीम उपरोक्त सुमित को लेकर उसके किराए के मकान पर विग नंबर 7 निकट मोहनपुर पावर हाउस प्रेम नगर पहुंचे।जहाँ मकान में मृतका का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था।पूछताछ में सुमित उपरोक्त ने बताया कि पिछले सितंबर 2021 से हम दोनों रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। सोनिया बात बात पर मुझे एग्रेसिव कर परेशान कर रही थी, मुझे शादी नहीं करने दे रही थी, जिस कारण मैंने आज लगभग दो ढाई बजे उसका गला घोट कर हत्या कर दी। मृतिका के शव के पंचायत नामा भर मौके पर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad