उत्तराखंड:यहां घर-घर जाकर दिव्यांगों व 80साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों की वोटिंग में बागेश्वर विधानसभा में 814 में से 780 व कपकोट में 443 में से 421ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से किया अपने मत का प्रयोग

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर 06 फरवरी, 2022 विधानसभा चुनाव में इस बार चुनाव आयोग ने 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों व दिव्यांगों को घर बैठे मतदान की सुविधा दी है। जनपद बागेश्वर की दोनों विधानसभा में अपसेंटी वोटरों को मतदान कराने के लिए 02 फरवरी से 06 फरवरी तक 43 पोलिंग पार्टियों ने घर-घर जाकर दिव्यांगों व बुजुर्गों से वोट डलवाए। जीवन में पहली बार बुजुर्गों व दिव्यांगों ने घर पर ही वोट डाला। बूथ तक जाने में असमर्थ दिव्यांगों व बुजुर्गों ने घर पर ही वोट डाला और चुनाव आयोग की सराहना की। कहा कि यह सुविधा देकर चुनाव आयोग ने अच्छा काम किया है। मतदाताओं के साथ ही पोलिंग पार्टियों का भी पहली बार घर-घर जाकर वोट डलवाने का अनुभव रहा। तहसीलों से पार्टियों को संबंधित एसडीएम व तहसीलदार ने रवाना किया था। आर.ओ./उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरि, कपकोट पारितोष वर्मा ने बताया कि पोस्टल बैलेट से दिव्यांग व बुजुर्गों से घर-घर जाकर मतदान कराया गया। तहसील बागेश्वर व कपकोट से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा बागेश्वर में 814 दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग (अपसेंटी वोटर) में से 780 व विधानसभा कपकोट में 443 में 421 अपसेंटी वोटरों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मत का प्रयोग किया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad