उत्तराखंड: इस जनपद में भी आपदा जैसे हालात, एक जगह 5 मजदूर बहे, तो दूसरी जगह 2 महिलाए हुई दफन

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पौड़ी में विकासखंड थैलीसैंण के 5 नेपाली मजदूर बहे हैं वो ग्राम – बांकुड़ा, पट्टी – चौथान, तहसील/ब्लॉक – थलीसैंण, जिला पौड़ी गढ़वाल। जिनमें से दो महिलाएं नेपाली, दो पुरुष, और एक दो ढाई साल की बच्ची है। वहां बांकुड़ा में बादल फटा था। वो गधेरे समीप टैंट बनाकर रह रहे थे. प्रशासन को 5 मजदूरों की बहने की सूचना प्राप्त हो रही है स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू अभियान में जुटा हुआ है।

ग्राम – बगडियाल गाँव, पट्टी चौथान, तहसील/ब्लॉक – थलीसैंण, जिला पौड़ी गढ़वाल में गौशालाओं के समीप काफी बड़ा भूस्खलन हुआ। गांव में कुछ घरों के आँगन टूट गए हैं और एक दो घर खतरे में हैं।
जबकि बगडियाल गाँव, लिंगुड़िया मोटर मार्ग पूर्ण रुप से वाहनों की आवाजाही हेतु बंद हो चुकी है। ऐसे में सभी ग्रामवासियों से निवेदन है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले। घास एवं जरुरी कार्यों के लिए सही मौसम में बाहर निकले।

वही आज भारी भूस्खलन से बुरासी गांव में मलबे की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत की सूचना मिली है। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा है। मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के बुरासी गांव में लगातार बारिश के बीच भारी भूस्खलन हुआ है। इसके चलते दो महिलाओं की मलबे के नीचे दबने से मौत हुई है। इसी के साथ ही गांव में ही स्थित एक आवासीय भवन और गौशाला भी मलबे में दब गई। इसकी वजह से कई मवेशियों की जान चली गई है।
घटना में मृतकों की पहचान बिमला देवी पत्नी स्व.बलवंत सिंह भंडारी और आशा देवी पत्नी स्व. प्रेम सिंह नेगी निवासी बुरासी गांव के रूप में हुई है।​ मलबे में दबने से दोनों की मौके पर मौत हुई है।

पौड़ी..जनपद पौड़ी में अतिवृष्टि से आए मलवे में 5 नेपाली मजदूर और उनके परिजन लापता बताए जा रहे हैं

1- नरेंद्र बहादुर खटका उम्र 40 वर्ष
2- संध्या खटका उम्र 35 वर्ष पत्नी नरेंद्र बहादुर खटका
3- रोमन खटका उम्र 18 माह पुत्र नरेंद्र बहादुर खटका
4- अमृता परिहार पत्नी राम बहादुर उम्र 21 वर्ष।
5- विमल उम्र 21 वर्ष

घायलों के नाम-

1- उदय गुरु उम्र 21 वर्ष
2- गोपाल थापा 19 वर्ष
3- कालीराम बहादुर 23 वर्ष
4- लक्ष्मी देवी 21 वर्ष

इलाज हेतु देघाट भेजे जाने वाले-
1- कालीराम बहादुर 23 वर्ष
2- लक्ष्मी देवी 21 वर्ष

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad