उत्तराखंड:यहां जंगलों में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए DM 14.95 लाख की धनराशि की प्रदान की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जनपद में वनाग्नि की बढती घटनाओं को देखते हुए इस पर नियंत्रण, रोकथाम हेतु जिलाधिकारी विनीत कुमार ने 14.95 लाख धनराशि की स्वीकृति प्रदान की। जिससे 1.40 लाख से जनजागरूकता, 2.50 लाख रिपीटर वायरलैस हेतु तथा 55 हजार फायर ब्लौवर क्रय हेतु दियें। जनपद में बढते वनाग्नि के मद्देनजर प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी से फायर वॉचर बढाने व उपकरण खरीदने के साथ ही जन जागरूकता हेतु धनराशि की मांग की गयी थी, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आपदा मोचन निधि से 14.95 लाख की धनराशि जारी कियें। उन्होंने निर्देश दियें कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग/व्यय उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली में दियें गयें मानकों एवं दिशा निर्देशों को अनुपालन करने के उपरांत किया जाए। स्वीकृति धनराशि का उपयोग उसी मद में किया जाए जिस प्रयोजन हेतु धनराशि स्वीकृत की जा रही है। स्वीकृत धनराशि का उपयोग किसी अन्य कार्य में किये जाने पर प्रभागीय वनाधिकारी पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। क्रय कियें गयें उपकरणों/सामग्री की सूची सत्यापित कर अनिवार्य रूप से आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही उपयोगिता प्रमाण पत्र भी आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।