उत्तराखंड- एक और सड़क दुर्घटना कुमाऊं में यहां हुआ हादसा, पिक अप दुर्घटनाग्रस्त 2 की मौत, 5 घायल

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पहाड़ों में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं बीते एक सप्ताह से लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही है इन दुर्घटनाओं में अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी हैं अब पिथौरागढ़ से चंपावत जा रही पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें 2 लोगों की मौत और 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन मंगलवार की सुबह टनकपुर तवाघाट हाईवे में पिथौरागढ़ की तरफ से चंपावत की तरफ जा रहा था जो एक्वा पैराडाइज के पास सड़क पर पलटने के बाद खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार रब्बानी 25 वर्ष पुत्र इस्लाम निवासी लालपुर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश और सुभान 28 वर्ष पुत्र दुलारी निवासी फतेहपुर मुरादाबाद की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए घायलों को एयर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad