उत्तराखंडः भारतीय टीम के खिलाड़ी क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार रेलिंग से टकराई , घायल पंत अस्पताल में भर्ती

ख़बर शेयर करें

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का दिल्‍ली से घर लौटते वक्त बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी कार कर एक्सीडेंट हो गया। ऋषभ को दिल्‍ली रेफर किया गया है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी। डॉक्‍टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको दिल्ली रेफर किया जा रहा है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी।ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। वहीं हादसे गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad