उत्तराखंड: रोजगार का बड़ा अवसर: टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला

ख़बर शेयर करें

चम्पावत में रोजगार का बड़ा अवसर: टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।यह रोजगार मेला आगामी 16 मई 2026 (शनिवार) को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।रोजगार मेले में क्वैस कॉर्प लिमिटेड (टाटा मोटर्स) के एचआर प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जो लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 900 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती टाटा मोटर्स के पंतनगर (रुद्रपुर) प्लांट में की जाएगी।भर्ती प्रक्रिया में इंटरमीडिएट, आईटीआई, स्नातक एवं समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को ₹16,250 प्रतिमाह वेतनमान प्रदान किया जाएगा।इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां, बायोडाटा एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 16 मई को प्रातः 9:30 बजे तक रोजगार मेले में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रतिभागियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों का नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। अभ्यर्थी www.ncs.gov.in⁠ पर जाकर अथवा विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी एवं शंका समाधान हेतु अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय चम्पावत के दूरभाष नंबर 05965-297303 अथवा मोबाइल नंबर 7830860575 एवं 9411132677 पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad