उत्तराखंड- यहां महंगी पड़ेगी पानी की बर्बादी,अब मीटर रीडिंग के आधार पर आएगा बिल

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- अक्सर देखने को मिलता है कि पेयजल के के जरूरत के सापेक्ष पानी का दुर्पयोग अब जनता को महंगा पढ़ने वाला है।हल्द्वानी वासियों के लिए खबर है कि अब उपभोक्ता पानी की बर्बादी नहीं कर पाएंगे क्योंकि 1 अप्रैल से जल संस्थान मीटर रीडिंग से बिल वसूलना शुरू करेगा और इस नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कुसुम खेड़ा क्षेत्र से होगी। जहां वार्ड नंबर 44 और 45 क्षेत्र आरटीओ रोड, आरके टेंट हाउस रोड में 11000 की आबादी को मीटर रीडिंग से पानी का बिल देना होगा।विश्व बैंक परियोजना के तहत 1 महीने में 10000 लीटर पानी को इस्तेमाल करने पर ₹152 का बिल वसूला जाएगा और 20000 लीटर पानी उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं उसे ₹256 तथा ₹11 प्रति 1000 लीटर की दर से अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा। पानी के बिल के लिए पेयजल कनेक्शन के साथ मीटर में पेयजल निगम की ओर से सेंसर भी लगाया गया है ताकि कोई उसे किसी प्रकार की छेड़खानी न कर सके।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad