उत्तराखंड-(नौकरी) 500 सुरक्षाकर्मी और सुपरवाइजर की भर्ती एम्स ऋषिकेश के लिए

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड(जॉब अलर्ट)- पूर्व फौजियों के लिए नौकरी का एक अच्छा मौका है कि ऐम्स ऋषिकेश में बंपर भर्ती आई है दरअसल सेवानिवृत्त के बाद नौकरी की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों के लिए अच्छी खबर है। उपनल में ऋषिकेश एम्स के लिए 500 सुरक्षा कर्मी और सुपरवाइजरों की भर्ती आयी है। उपनल में जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।डीजीएम कर्नल मनोज रावत (सेनि) के अनुसार ससस्त्र सुरक्षा गार्ड के 15 पद हैं। सामान्य सुरक्षा गार्ड 455 हैं। इनमें 50 महिलाएं होगी। सुपरवाइजर के 30 पद तय है। 10 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इन कार्मिकों को सुरक्षा के लिए तीन पालियों में चौबीस घंटे तैनात किया जाएगा। एम्स में सुरक्षा सेवाएं देने के लिए उपनल को डीजीआर आधारित कांट्रेक्ट मिला है। 500 विभिन्न पदों में 50 महिला सुरक्षा गार्ड का चयन का एम्स को दिया जाएगा। डीजीएम कर्नल मनोज रावत (सेनि) ने बताया कि पूर्व सैनिकों से आवेदन मांग लिए गए हैं। चयन के लिए पहले आओ-पहले आओ की नीति नीति लागू की जाएगी। इच्छुक पूर्व सैनिक इस भर्ती के लिए 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अगस्त तक नियुक्तियां हो जाएंगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad