उत्तराखंड (कुमाऊं) – रोडवेज के बाद केमू (KMOU) की बस किराये में भी इजाफा , देखिए KMOU में पहाड़ के रूट की किराया सूची

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी –अगर आपको कुमाऊं मंडल में कहीं जाना हो तो सीमित रोजवेज बसों के अलावा KMOU बसों की सुविधा मिलती है। रोडवेज द्वारा अपना किराया बढ़ाए जाने के बाद अब केमू ने भी अपने किराए में बढ़ोतरी कर दी है हल्द्वानी से पहाड़ के विभिन्न इलाकों में जाने वाले लोगों को अब भारी भरकम किराया चुकाना होगा।पहाड़ में सफर करने के लिए अब किराया महंगा हुआ है अल्मोड़ा के लिए 200 और डीडीहाट के लिए ₹520 किराया देना होगा। कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन की बैठक में यह किराया बढ़ाए जाने का निर्णय हुआ है। चंपावत के लिए ₹385 देने होंगे, तो लोहाघाट के लिए ₹354 किराया रखा गया है। भीमताल के लिए ₹60 तो, जागेश्वर के लिए ₹275 किराया है। वही घाट पनार के लिए 455 तो अल्मोड़ा के लिए ₹200 किराया रखा गया है। रानीखेत के लिए 195 तो पिथौरागढ़ के लिए ₹450 किराया रखा गया है। वहीं गंगोलीहाट के लिए 425 भवाली के लिए 85 बेरीनाग के लिए 405 और डीडीहाट के लिए ₹520 और मिर्थी के लिए ₹530 गरुड़ बागेश्वर के लिए ₹385 रखा गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad