उत्तराखंड: यहां निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से गिरा मजदूर, गई जान

Ad
ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़: चंडाक मोस्टामानो में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से एक मजदूर नीचे गिर गया। घायल मजदूर को अन्य मजदूर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।बरेली के सेटेलाइट एरिया के रहने वाले अरविंद सिंह (34) पुत्र श्रीपाल सिंह करीब पांच से छह माह से यहां मेडिकल कॉलेज में मजदूरी का कार्य कर रहा था। मंगलवार को भी अरविंद कार्य में जुटा हुआ था। इस बीच एकाएक अनियंत्रित होकर वह नीचे गिर गया।
वही कोतवाल ललित मोहन जोशी का कहना है कि पंचायतनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखा गया है। आज मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। कोतवाल ने कहा प्रथम दृष्टिया मजदूर के गिरने से मौत होना सामने आ रहा है। मामले में आवश्यक जांच की जा रही है। इधर घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दे दी है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad