उत्तराखंड- यहां महज 500 की उधारी के चक्कर मे बेरहमी से पीटई का आरोप, इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – उधारी के महज 500 रुपये नहीं चुकाने पर बाप और बेटे ने एक व्यक्ति को इतना पीटा की सुशीला तिवारी इलाज के दौरान उसकी मौत होने की खबर है। मौत के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया, जहां अस्पताल के बाहर परिजन हंगामा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे।परिजनों ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के मल्लागोरखपुर निवासी गिरीश बेलवाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि जहां उन्होंने नवाबी रोड निवासी राकेश गांधी से कुछ समय पहले उनसे 500 रुपये उधारी लिए थे, लेकिन पैसे नहीं चुकाने पर राकेश ने गिरीश बेलवाल को अपने घर बुलाया जहां राकेश अपने दो पुत्रों के साथ उसके साथ जमकर मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया, इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में शुक्रवार को उसकी मौत हो गई । घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत कराया । कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मारपीट के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के उपरांत हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad