उत्तराखंड 894 पदों पर पर निकली बम्पर भर्ती युवाओं हो जाओ तैयार ऐसे करें आवेदन

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड सरकार भर्ती- इस बीच सरकारी नोकरी के लिए लगातार विज्ञप्तियां जारी हो रही हैं जो कि भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए govt job पाने का अच्छा मौका है ।एक बार फिर बेरोजगारो के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड में वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) के 894 पदों पर भर्ती होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसका नोटिस जारी कर दिया है। इसके लिए 24 अगस्त से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवदेन शुरू हो जाएंगे।

जानकारी देते हुए आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि भर्ती के लिए आवेदकों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कॉमन सर्विस सेंटरों को भी आवेदन के लिए अधिकृत किया गया है। ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के आवेदक न्याय पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर से भी अपना फॉर्म भर सकते हैं।

उम्मीदवार को आवेदन के लिए उनके पास फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठा स्कैन करने व ऑनलाइन शुल्क जमा कराने की सुविधा भी उपलब्ध है।इस भर्ती की परीक्षा के लिए सात अक्तूबर तक आवेदन होंगे जबकि नौ अक्तूबर तक शुल्क जमा करा सकेंगे। इसी दिसंबर में आयोग ने लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रस्तावित है। इस भर्ती में लंबाई व सीने की माप के मानक भी हैं। इसके साथ ही चार घंटे में पुरुष उम्मीदवारों को 25 किलोमीटर की पैदल चाल/दौड़ पूरी करनी होगी जबकि महिला उम्मीदवारों को 14 किलोमीटर का मानक है।

राज्य सरकार के आदेश के तहत अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी सहायता के लिए आयोग के टोल फ्री नंबर भी जारी किया है ।टोल फ्री नंबर 9520991172 या वॉट्स एप नंबर 9520991174 या ई-मेल भी कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad