उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी कार ,एक की गई जान
नौगांव। उत्तरकाशी जिले के नौगांव-पुरोला मोटरमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। द्वारासेरी नामे तोक के पास एक आल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के अनुसार कार नौगांव से पुरोला की ओर जा रही थी। ग्राम मंजियाली के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खाई में जा गिरा। हादसे के समय कार में केवल चालक ही सवार था।मृतक की पहचान विशन सिंह (30) पुत्र सुंदर सिंह, निवासी गढ़ डाबरा तहसील बड़कोट के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।
बाद में शव को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेजा गया…जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

