उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने पीएम मोदी के नाम से की पहली पूजा

ख़बर शेयर करें

केदारनाथ : बाबा केदार की नगरी आज भक्ति और आस्था के रंग में डूबी नजर आई…जब श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami स्वयं धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया। कपाट खुलने के साथ ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला।मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना करते हुए देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के नाम से प्रथम पूजा अर्पित की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल साफ दिखाई दिया और श्रद्धालुओं के चेहरों पर आस्था और खुशी झलकती रही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ सहित चारधाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान हैं और सरकार का लक्ष्य है कि हर श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिले।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर पर बनाए रखें। साथ ही श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय से पहले सुनिश्चित किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा केदार का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और प्रदेश निरंतर प्रगति करता रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad