उत्तराखंड:पंजाब नेशनल बैंक द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए ₹1 करोड़ का योगदान किया प्रदान

Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पंजाब नेशनल बैंक से आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए ₹1 करोड़ का योगदान प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने पीएनबी द्वारा दिए सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह राशि आपदा प्रभावित परिवारों के त्वरित सहायता और पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने कहा संकट की घड़ी में संस्थाओं एवं संगठनों का आगे आना समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि धराली क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है और प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है।

इस अवसर पर अपर सचिव श्री मनमोहन मेंनाली, पंजाब नेशनल बैंक के जी.एम श्री अनुपम, ए.जी.एम श्री अजित कुमार उपाध्याय, चीफ मैनेजर श्री सर्वेश मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad