उत्तराखंड: हिमालय के संरक्षण में हम सभी की भागीदारी जरूरी है – सीएम धामी

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को #HimalayaDay की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमालय के संरक्षण में हम सभी की भागीदारी जरूरी है। हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। यह हमारा भविष्य एवं विरासत दोनों है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है। हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता है, हमें इकॉलोजी एवं इकोनॉमी को साथ में रखते हुए कार्य करना होगा एवं हिमालय की जैव विविधता को संरक्षित करना होगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad